Sir मैने एक माह पहले दांत में दर्द होने पर रुट कैनाल करवाया था। तथा कैप भी लगवाई ।लेकिन अब उसमें दर्द हो रहा है 3 दिन एंटीबायोटिक ली है दर्द कम है लेकिन दांत की जड़ में सूजन है।छूने पर कठोर सूजन महसूस होती है तथा दर्द होता है। नमक पानी हल्दी के कुले कर रहा हूं। डेंटिस्ट से संपर्क करने पर कोई संतोषजनक जबाब नही मिला। क्या एंटीबायोटिक 2 दिन और ली जा सकती है? कृपया मार्ग निर्देशन करें।
Answers (2)
Get your queries answered instantly with Care AI
FREE
एंटीबायोटिक्स बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं लेनी चाहिये। किसी भी एंटीबायोटिक का कोर्स निम्नतम 7 दिन का होता है। आपके लक्षण देख कर लगता है कि आपके दांत में दोबारा इंफेक्शन होगया है जो कि दांत के नीचे हड्डी और लिम्फनोड में तक चला गया है जिसका मुख्य कारण रुट कैनाल ट्रीटमेंट ठीक से नहीं होना होता है। लेकिन दोबारा रुट कैनाल ट्रीटमेंट से इसे ठीक किया जासकता है। आप निम्न लिखित एंटीबायोटिक्स ले सकते हैं जिससे आप को 1-2 महीने तक आराम मिल जायेगा, कोरोना वायरस lockdown के समाप्त होने के बाद आप किसी रुट कैनाल स्पेसलिस्ट से दोबारा ट्रीटमेंट करा सकते हैं।
1. Tab. Augmentin 625 mg 1TDS (खाना खाने के बाद, हर 8 घण्टे में).
2. Tab. Metronidazole 400 mg 1TDS (खाना खाने के बाद हर 8 घण्टे में).
3. Tab. Enzoflam 1TDS (खाना खाने के बाद, हर 8 घण्टे में).
4. Cap. Bifilac HP 1BD (खाना खाने के बाद, हर 12 घण्टे में)
5. Tab. Pan-D 1BD (खाली पेट, हर 12 घण्टे में)
सारी दवाई 7 दिन तक लेनी है।
Disclaimer : The content is not intended to be a substitute for professional medical advice, diagnosis, or treatment. Always seek the advice of your physician or other qualified health provider with any questions you may have regarding your medical condition. Never disregard professional medical advice or delay in seeking it because of something you have read on this website.

Tooth and Mouth
Reasons for flagging
Hateful or abusive contentSpam or misleadingAdvertisement